Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रोजगार मेले में युवाओं की उमड़ी भीड़, 20 से अधिक कंपनियों ने दिए नौकरी के अवसर
5/30/2026 1:49:39 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में शनिवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। कई अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया और उन्हें ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। रोजगार मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर कंपनियों में आवेदन किया। मेले में तकनीकी, मार्केटिंग, सुरक्षा, सेवा और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया। सहायक नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक ,कल बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना
#
दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और फर्जी सिमकार्ड बरामद
#
जगदीशपुर थाना पहुंचे भोजपुर SP, तेंदुनी गोलीकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल
#
रोजगार मेले में युवाओं की उमड़ी भीड़, 20 से अधिक कंपनियों ने दिए नौकरी के अवसर
#
संविधान हत्या दिवस: 1975 के आपातकाल की याद और आज की राजनीतिक बहस