Date: 31/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, दहशत में व्यवसाई और होटल संचालक
5/31/2026 2:42:41 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad: बिहारी के औरंगाबाद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच अब व्यवसायी और होटल संचालक भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े अपराधी ने होटल नीलम पैलेस में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि होटल के मैनेजर, महिला कर्मियों और सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घटना शहर के फार्म इलाके के समीप स्थित होटल नीलम पैलेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ अपराधियों ने अचानक होटल परिसर में घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने होटल कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान होटल के मैनेजर को निशाना बनाया गया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची महिला कर्मियों और सफाई कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई। घटना के बाद होटल संचालक सौरभ कुमार सिंह ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं होंगी तो व्यापारी खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यवसायी वर्ग चिंतित है और अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यवसायियों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई तंबाकू मुक्त समाज की शपथ
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
8th Pay Commission: Memorandum जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, कर्मचारियों को मिला अतिरिक्त समय
#
शांति समिति की बैठक में प्रशासन और ग्रामीणों ने लिया संकल्प,भाईचारे के साथ रहने पर बनी सहमति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टोल प्लाजा पर फायरिंग एवं चाकू बाजी मामले में 32 लोगों पर हुआ मामला दर्ज ,इतने लोगो की हुई गिरफ्तारी
#
दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना
#
कोयला माफियाओ का आतंक, अधिकारियो पर जानलेवा हमला
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम -शालिनी बैसखियार
#
सड़क पर पास लेने के चक्कर में भिड़े दो गुट ,तीन घायल ,जांच में जुटी पुलिस