Date: 13/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम -शालिनी बैसखियार 

4/13/2026 5:05:30 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में जामताड़ा के बुधुडीह स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार मौजूद रहीं। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस अधिनियम को लेकर खुशी जाहिर की और इसे देश की महिलाओं के लिए गौरव का क्षण बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शालिनी बैसखियार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी मिलेगी और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत स्थान प्राप्त होगा। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और आगे भी इस दिशा में कार्य करती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार के द्वारा महिलाओं को मईया सम्मान योजना को सराहा है, वहीं महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में एक प्रतिशत फिसड्डी बताई।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव कड़े लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट