Date: 31/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई तंबाकू मुक्त समाज की शपथ
5/31/2026 1:06:02 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोजपुर द्वारा रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चैम्बर के बाहर बरामदे में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आरा तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, कार्यालय कर्मियों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए तंबाकू सेवन नहीं करने और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में श्री पांडा ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर सहित अनेक गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि न्यायिक पदाधिकारियों एवं जागरूक नागरिकों का दायित्व है कि वे समाज में तंबाकू निषेध के प्रति जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएं और तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश त्रयोदश, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे। सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धूम-धाम से मना प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह
#
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गड़हनी बिजली कार्यालय का किया घेराव
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, दहशत में व्यवसाई और होटल संचालक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टोल प्लाजा पर फायरिंग एवं चाकू बाजी मामले में 32 लोगों पर हुआ मामला दर्ज ,इतने लोगो की हुई गिरफ्तारी
#
दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना
#
कोयला माफियाओ का आतंक, अधिकारियो पर जानलेवा हमला
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम -शालिनी बैसखियार
#
सड़क पर पास लेने के चक्कर में भिड़े दो गुट ,तीन घायल ,जांच में जुटी पुलिस