Date: 01/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शमशान घाट में मिली अज्ञात व्यक्ति के शव, मौके पर पहुंची पुलिस  

6/1/2026 11:35:15 AM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia -भौरा ओपी क्षेत्र के डुमरी काली मेला शमशान घाट के बैठक साला में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेकल गयी है घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय ओपी पुलिस मौके पर पहुंच गयी है, पुलिस ने घटना स्थल से एक अज्ञात बाइक भी बरामद की है।  मृतक ब्राउन पैंट और वाइट शर्ट पहने हुए पाया गया।  उम्र करीब 35 साल की बताई जा रही है।  शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है की किसी इसकी ने हत्या कर शव को छोड़ दिया है।  शव की पहचान को लेकर पुलिस ने कई लोगो से जानकारी ली, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पायी है, फ़िलहाल पुलिस शव को अपने कब्ज़े में लेकर अंतर परिक्षण के लिए भेज दिया है।  
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के शिवम् पांडेय की रिपोर्ट