Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तोपचांची गोलीकांड की संदिग्ध कहानी से एसडीपीओ ने उठाया पर्दा ? ,कोयला वर्चस्व विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
6/1/2026 11:35:15 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र में हुए कथित गोलीकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सड़क अपराध या छिनतई से अधिक कोयला खनन क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई की और अब मुड़ गया है। बाघमारा के तेजतर्रार एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने जब घायल युवक और उसके साथी से बयां लेना शुरू किया तो कई विरोधाभास बाते सामने आयी। पुलिस अब मामले की तह तक पहुंचने के लिए दुग्दा क्षेत्र में जांच करने की तैयारी में जुट गई है। सोमवार सुबह करीब 3 बजे तोपचांची थाना क्षेत्र में एक युवक के गोली लगने से घायल होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली । वैसे ही पुलिस घायल रवि बख्श राय को देखने के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुँच गई। खुद बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की।रवि का इलाज यही चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना में तीन राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें दो गोलियां रवि बख्श राय के दोनों पैरों में लगीं। पूछताछ के दौरान घायल ने दावा किया कि वह अपने मित्र के साथ पल्सर बाइक से देवघर जा रहा था, तभी तोपचांची बाजार के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। हालांकि जांच के दौरान घायल रवि बख्श राय और उसके साथी दिवाकर सिंह के बयानों में कई विसंगतियां सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के निरीक्षण में न तो खून के निशान मिले और न ही कोई खोखा बरामद हुआ। इससे घटना की पूरी कहानी संदेह के घेरे में आ गई है। एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि दुग्दा थाना क्षेत्र में कोयला खनन से जुड़े वर्चस्व विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए धनबाद लाया गया और घटना को तोपचांची में हुई वारदात के रूप में प्रस्तुत किया गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इधर पुलिस अब दुग्दा थाना क्षेत्र जाकर संभावित वास्तविक घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने नूतन छात्रावास में मारा छापा ,हथियार और जिंदा कारतूस बरामद; छह गिरफ्तार
#
आरसी बालक मध्य विद्यालय में घुसकर फादर पर हमला, इलाके में दहशत..
#
छोटे भाई का खूनी तांडव बड़े भाई समेत तीन पर जानलेवा हमला...
#
चार महीने से वेतन बकाया ऊर्जा मित्रों का फूटा गुस्सा फ्यूजन एजेंसी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान...
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन मुख्य आरोपी चंदन सिंह गिरफ्तार...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राम गोपाल वर्मा की ‘Police Company’ का ऐलान, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे दया नायक से प्रेरित किरदार
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने आरा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
#
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
#
तोपचांची गोलीकांड की संदिग्ध कहानी से एसडीपीओ ने उठाया पर्दा ? ,कोयला वर्चस्व विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
#
जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश