Date: 14/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खनन पर लगी रोक से अवैध कारोबार को बढ़ावा, सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी

6/1/2026 2:48:11 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बाबूलाल मरांडी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए टीएमसी पर निशाना साधा। वहीं, झारखंड में बालू समेत विभिन्न खनिजों के खनन पर लगी रोक को लेकर भी राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि टीएमसी के नेता नाटक करने में माहिर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी व्हीलचेयर का नाटक किया गया था और अब चुनावी हार के बाद फिर वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। झारखंड में खनन पर लगी रोक को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति से अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है और अवैध कमाई का रास्ता खुल रहा है। इससे आम लोगों और निर्माण कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट