Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी  .......

9/20/2026 5:15:41 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में एक के बाद एक हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में रविवार को तेज आवाज के साथ अचानक बड़ा भू-धंसान हो गया। भू-धंसान की चपेट में करीब चार घर आ गए। बताया जा रहा है कि दो घरों के परिवार के लोग भी घर के साथ जमीन में धंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
भू-धंसान इतना जोरदार था कि दोनों घरों का सामान भी जमीन में समा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भू-धंसान वाले इलाके की बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही को सुरक्षित किया। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम घटनास्थल का जायजा ले रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क