Date: 02/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रूस ने जेट फ्यूल के निर्यात पर लगाया रोक, दुनिया के एविएशन सेक्टर पर असर की आशंका

6/2/2026 12:26:54 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रूस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एविएशन फ्यूल यानी हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के निर्यात पर 6 महीने के लिए रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि देश के अंदर ईंधन की जरूरतें बढ़ रही हैं, इसलिए पहले घरेलू सप्लाई को सुरक्षित रखना जरूरी है। पिछले कुछ समय से रूस के कई रिफाइनरी इलाकों में उत्पादन पर दबाव और कुछ जगहों पर नुकसान की खबरें भी सामने आई थीं। इसी वजह से सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि अपने देश में हवाई सेवाओं और अन्य जरूरी कामों के लिए ईंधन की कमी न हो। इस फैसले का असर उन देशों पर पड़ सकता है जो रूस से जेट फ्यूल खरीदते हैं, खासकर मध्य एशिया के कुछ देश। वहां सप्लाई थोड़ी कम हो सकती है, जिससे दिक्कत बढ़ सकती है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे पूरी दुनिया में बड़ा संकट नहीं आएगा, लेकिन इंटरनेशनल बाजार में ईंधन की कीमतों में थोड़ी बहुत हलचल जरूर देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, यह कदम रूस की अंदरूनी जरूरतों को देखते हुए लिया गया है, लेकिन इसका असर वैश्विक एविएशन सेक्टर तक पहुंच सकता है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क