Date: 02/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बाजार से लापता बच्ची का 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार

6/2/2026 3:02:28 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : साकची बाजार क्षेत्र से सात दिन पहले लापता हुई बच्ची अफरीन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों और कांग्रेस नेत्री जेबा खान ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में जल्द कार्रवाई और बच्ची की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अफरीन अपने माता-पिता के साथ एक सप्ताह पूर्व साकची बाजार गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची रास्ता भटक गई या किसी अन्य घटना का शिकार हुई है। परिजनों द्वारा इस संबंध में साकची थाना में पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है। इससे परिवार में गहरी चिंता और असंतोष का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जाए तथा साकची बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की तुरंत जांच की जाए। साथ ही संभावित सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए बच्ची की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट