Date: 31/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

युवा संवाद चौपाल यात्रा में केंद्र सरकार पर बरसे युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव

6/2/2026 3:02:28 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में युवा संवाद चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और राजद नेता उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा झारखंड के सभी 24 जिलों में युवा संवाद चौपाल यात्रा चलाई जा रही है। इसी क्रम में धनबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को राजद से जोड़ना, उन्हें एकजुट करना तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जागरूकता फैलाना है। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति को उसके हक और सम्मान दिलाने के लिए युवाओं को संगठित किया जा रहा है। रंजन यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट