Date: 03/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टाटा मोटर्स की बस जलकर हुई राख,बिजली के खंभे से निकली थी आग की चिंगारी
 

6/3/2026 12:09:11 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर टाटा मोटर्स की एक बस जलकर पूरी तरह राख। घटना के बारे में बताया जाता है कि बिजली के खंभे से निकली आग की चिंगारी से बस जलने की बात सामने आ रही है। बस में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया, स्थानीय लोगों के मुताबिक बिजली के खंभे के सामने बस को खड़ा किया गया,और बिजली के खंभे से निकली चिंगारी  के कारण यह घटना घटी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट