Date: 08/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कुएं में चार संदिग्ध बोरियां देख पुलिस रह गयी दंग, मच गयी सनसनी
6/7/2026 5:21:16 PM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत स्थित डांगापाड़ा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर जांच की गई। कुएं के अंदर चार संदिग्ध बोरियां मिलीं, जिन्हें बाहर निकालने पर उनमें जानवरों के अवशेष पाए गए। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने सभी बोरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और अवशेषों की पहचान के लिए आवश्यक परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डांगापाड़ा निवासी बादल रविदास के नीलकुठी मोड़ के समीप स्थित आम बागान में एक कुआं है। रविवार सुबह कुएं की ओर से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू का कारण जानने के लिए जब बादल रविदास वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुएं के अंदर चार बोरियां पड़ी हुई हैं, जिनसे दुर्गंध निकल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत इसकी सूचना निरसा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से चारों बोरियों को बाहर निकलवाया। बोरियों को खोलने पर उनमें जानवरों के अवशेष मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि बरामद अवशेष प्रतिबंधित मांस या किसी प्रतिबंधित जानवर के हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी आशंका की पुष्टि करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने बरामद अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही यह पता चल सकेगा कि अवशेष किस जानवर के हैं और उन्हें कुएं में किस उद्देश्य से फेंका गया था।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अग्नि सुरक्षा ऑडिट अभियान हुई तेज, कई होटल व अस्पतालों में खामियां उजागर, सुधार के निर्देश
#
रेलवे फाटक पर भीषण जाम से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, टायर जलकार किया जमकर विरोध
#
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवज़े की मांग की
#
अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
#
10 हजार का कटा चालान, DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति पीने लगा शराब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
थाई एयर एशिया विमान से पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा ,गया एयरपोर्ट से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
गर्मियों में खाए दही, 12 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किसे नहीं खाना चाहिए
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
मेयर संजीव सिंह का कतरास में आभार यात्रा