Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

10 हजार का कटा चालान, DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति पीने लगा शराब 

6/4/2026 4:14:22 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर में ट्रैफिक चालान को लेकर एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया है. नशे में वाहन चलाने के आरोप में चालान कटने के बाद एक व्यक्ति सीधे डीसी आफिस के बाहर पहुंच गया और अपनी कार में बैठकर शराब पीने लगा. इतना ही नहीं, उसने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे मामले की चर्चा शहरभर में होने लगी। बताया जा रहा हैं की सोनारी स्थित साईं मंदिर के पास बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बुधवार की रात जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सोनारी निवासी संजय सिंह को जांच के लिए रोका गया. पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. संजय सिंह ने आरोप लगाया मैने शराब नहीं पी थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने 3-4 बार मुंह में मशीन लगाकर जबरन मेरे शराब पीने की पुष्टि कराई. उसने कहा कि वह शराब लेकर जा रहा था, पी नहीं थी. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत उन पर 10 हजार रुपये का चालान काटा।संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि चालान काटने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि अब वे 24 घंटे तक कहीं भी शराब पी सकते हैं. इसके बाद वे सीधे डीसी कार्यालय के बाहर पहुंच गए. वहां कार्यालय के बाहर कार खड़ी कर उन्होंने शराब पी और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. डीसी कार्यालय के बाहर कार में बैठकर शराब पीते ब्यक्ति को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट