Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवज़े की मांग की
6/7/2026 2:22:54 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे टेक्नीशियन आशीष मांझी की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह तक टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और रविवार को बड़ी संख्या में टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित जीआरपी थाना के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, आश्रित को नौकरी और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। लोगों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होता तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। मृतक आशीष मांझी परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर का निवासी था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आशीष का शव टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि आशीष एक ठेका एजेंसी के माध्यम से रेलवे परिसर में कार्यरत था और उससे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए बिना काम कराया जा रहा था। उनका कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। घटना के बाद भी रेलवे प्रशासन और संबंधित एजेंसी की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवज़े की मांग की
#
सुनसान कुएं से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
हवेली खड़गपुर झील में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत