Date: 10/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सदर अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

6/9/2026 12:25:27 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : पूर्वीसिंहभूम जिले के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब गंभीर स्थिति से जूझ रहे मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। सदर अस्पताल में अब हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डा. साहिर पाल ने इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह यूनिट कई मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगी। हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) अस्पताल का वह विशेष विभाग होता है, जो आईसीयू और सामान्य वार्ड के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। ऐसे मरीज जिन्हें लगातार निगरानी और विशेष देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन वे पूरी तरह आइसीयू की श्रेणी में नहीं आते, उन्हें एचडीयू में भर्ती किया जाता है। सिविल सर्जन डा. साहिर पाल ने बताया कि अक्सर आइसीयू से बाहर आने वाले मरीजों को सीधे जनरल वार्ड में भेजना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे मरीजों को कुछ समय के लिए एचडीयू में रखा जाएगा, जहां उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट