Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मल्लाह टोली में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
10/1/2026 12:02:11 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली, रेलवे लाइन के पास गुरुवार सुबह 50 वर्षीय विधवा महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गूंगी देवी, पति स्व. कृष्णा साव के रूप में हुई है। वह मूक-बधिर थीं और घर में अकेली रहती थीं। उनके कोई बच्चे नहीं थे। पति की करीब तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोस की महिलाओं को शक हुआ। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर लोगों ने दरवाजा ढकेला, तो महिला का शव अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार उनके माथे पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी अभिनव कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्थानीय महिलाओं ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
#
पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....
#
ईडी ने पिता- पुत्र को देर रात करीब 12 :30 बजे बिष्टुपुर स्थित उनके आवास से किया गिरफ्तार ....
#
जमीन घोटाले के आरोपी मनीष कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, 42.80 लाख रुपये की ठगी का है आरोप!
#
बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ से 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
#
महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो झपटमार गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
चौका थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
#
पुलिस और एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार कारोबार का हुआ भंडाफोड़