Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस और एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार कारोबार का हुआ भंडाफोड़
5/24/2026 7:33:56 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर में पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने हथियार तस्कर के घर से पिस्टल, 120 जिंदा कारतूस और साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। इस मामले में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस अवैध हथियार नेटवर्क और गोली सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है।मुंगेर मे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हथियार तस्कर मो० साहिल मल्लिक के घर पर संयुक्त छापेमारी की।एसपी सैयद इमरान मसूद के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि साहिल अपने घर में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर पूरे घर की घेराबंदी की गई। छापेमारी के दौरान घर के आंगन में खड़ी बाइक के टूल बॉक्स से मैगजीन सहित दो पिस्टल बरामद किये गये। वहीं बेडरूम में रखे डेस्क की दराज से 90 जिंदा कारतूस और 8 बट प्लेट मिले। पुलिस ने जब घर के बाहर खड़ी कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 30 और जिंदा कारतूस के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. साहिल मल्लिक के साथ मो. आजाद और गोपाल दास को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी ने हथियार और कारतूस कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही यह भी स्वीकार किया है मो० शाहील मुख्य तस्कर है जो फिनिश हथियार को खरीद कर अपने यहां स्टॉक करता है और अपने सप्लाई चैन से वह सप्लाई करवाता था । अब पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच करवा रही है । साथ ही बताया कि मो० शाहील के पिता मो० इम्तियाज पिछले तीन सालों से पश्चिमी बंगाल के जेल में आर्म्स एक्ट में बंद है । पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के जरिए अवैध हथियार और गोली सप्लाई का बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
#
जहानाबाद से नालंदा को जोड़ने वाले रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन.......
#
BJP का लाभार्थी सहायता शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दावा
#
SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
#
तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चौका थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
#
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
पुलिस और एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार कारोबार का हुआ भंडाफोड़
#
बारिश और आंधी ने उजाड़े आशियाने, ग्रामीणों ने मांगी मदद