Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चौका थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत 

5/24/2026 11:46:33 AM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।  तेज़ रफ़्तार हाईवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा रात करीब 10 :30 बजे बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो के अनुसार, सड़क किनारे एक भरी वाहन ट्रेलर खड़ा था।  इसी दौरान पीछे से आ रही हइवा संख्या JH05AN4390अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी की हइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी दोनों गाड़ी के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।  ग्रामीणों की मदद से दोनों को बहार निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए चांडिल अस्पताल भेज दिया गया। मामले की जाँच जारी है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट