Date: 11/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दियारा क्षेत्र में हिरणों का अस्तित्व संकट में, ग्रामीणों ने वन विभाग से संरक्षण की मांग
6/10/2026 4:42:54 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
आरा से शाहपुर जाने के दौरान गंगा नदी के दियारा क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से विचरण करते हिरण अब धीरे-धीरे दुर्लभ होते जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कभी बड़ी संख्या में दिखाई देने वाले हिरण अब कभी-कभार ही नजर आते हैं। इसका मुख्य कारण उनके प्राकृतिक आवास का लगातार समाप्त होना बताया जा रहा है। जानकारों के अनुसार दियारा क्षेत्र के झाड़-झंखाड़, मूंज, सरपत, रेतीले टीलों और घासयुक्त इलाकों में तेजी से कमी आई है, जिससे हिरणों के लिए सुरक्षित आवास और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा अवैध शिकार का खतरा भी इन वन्य जीवों पर लगातार मंडराता रहता है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण हिरणों की सुरक्षा को लेकर सजग रहते हैं और उनकी निगरानी भी करते हैं, लेकिन बदलते पर्यावरणीय हालात के कारण उनकी संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र में हिरणों का दिखना अब एक दुर्लभ दृश्य बनता जा रहा है। वन और पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस दिशा में विशेष पहल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते हिरणों के संरक्षण एवं उनके प्राकृतिक आवास को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में यह वन्य जीव दियारा क्षेत्र से पूरी तरह गायब हो सकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित निगरानी, अवैध शिकार पर रोक तथा हिरणों के अनुकूल वातावरण विकसित करने की मांग की है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के 50 शिक्षक बीएचयू में लेंगे प्रशिक्षण: कुलपति
#
बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने भौंरा क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर ,खुल गया यह से समर्थ पोर्टल
#
भगवान को अर्पित पूजा सामग्री कूड़े के ढेर में में मिला , श्रद्धालुओं में दिखा नाराजगी, महावीर मंदिर की स्वच्छता एवं प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
#
भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उपायुक्त ने किया नमन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़क पर उत्तरी महिला समर्थक, श्रवण राय का किया पुतला दहन
#
बाइक सवार अपराधियों ने महिला से किया चेन छिनतई, पिस्टल दिखाकर भागे अपराधी
#
तरारी में जमीन बचाओ आंदोलन का 31वां दिन जारी , किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध
#
वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क वसूली पर माँगा स्पष्टीकरण
#
डिमना झील में मिला महिला का शव,मौके पर पहुंची पुलिस