Date: 11/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तरारी में जमीन बचाओ आंदोलन का 31वां दिन जारी , किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध
4/24/2026 5:26:53 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
आरा के तरारी प्रखंड में “जमीन बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज 31वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और प्रशासनिक उदासीनता के बीच किसानों ने अपने हक की लड़ाई को और तेज कर दिया। मांगों की लगातार अनदेखी से आक्रोशित किसानों ने आज अर्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा नेता रितेश कुमार ने तथा संचालन पूर्व मुखिया विंध्याचल पासवान ने किया। किसानों का आरोप है कि वर्षों से जिस भूमि पर वे खेती-किसानी करते आए हैं, उसे आहर/पइन जीर्णोद्धार परियोजना के नाम पर अधिग्रहित करने का प्रयास हो रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। धरना स्थल पर मौजूद युवा नेता रितेश कुमार ने कहा, “किसान 32 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई। मजबूरन किसानों को अर्धनग्न होकर विरोध करना पड़ा। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और उग्र होगा, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।” संघर्ष समिति के सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और विवादित परियोजना पर रोक नहीं लगती, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन छिनने नहीं देंगे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
#
SIR अभियान को लेकर झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण,केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा – मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम् .....
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश, एसआईआर प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन रेस
#
मानगो फ्लाइओवर परियोजना का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरिक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़क पर उत्तरी महिला समर्थक, श्रवण राय का किया पुतला दहन
#
तरारी में जमीन बचाओ आंदोलन का 31वां दिन जारी , किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध
#
बाइक सवार अपराधियों ने महिला से किया चेन छिनतई, पिस्टल दिखाकर भागे अपराधी
#
वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क वसूली पर माँगा स्पष्टीकरण
#
डिमना झील में मिला महिला का शव,मौके पर पहुंची पुलिस