Date: 11/06/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने भौंरा क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश

6/10/2026 5:25:05 PM IST

48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बुधवार को भौंरा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भौंरा 4 पैच और एएसपी कोलियरी का जायजा लिया तथा उत्पादन कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने अधिकारियों को कोयला उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बेहतर गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। सीएमडी मनोज अग्रवाल ने अवैध कोयला कारोबार पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और अवैध कोयला कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कंपनी द्वारा नियमित रूप से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए झरिया से शिवम् पांडेय की रिपोर्ट