Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान, परिमल नाथवानी की जीत का दावा,सांसद ढुल्लू महतो ने महागठबंधन पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
6/10/2026 4:42:54 PM IST
60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। दो सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में होने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की एंट्री के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। महागठबंधन जहां इसे हॉर्स ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त की राजनीति से जोड़कर देख रहा है, वहीं भाजपा और एनडीए नेता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने परिमल नाथवानी की जीत का दावा करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि संख्या बल किसी के पास हो सकता है, लेकिन किसी के मन और विचारों पर अधिकार नहीं हो सकता। सांसद ने दावा किया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को व्यापक समर्थन मिलेगा और उनकी जीत लगभग तय है। ढुल्लू महतो ने महागठबंधन के खरीद-फरोख्त के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष अपने ही विधायकों की नाराजगी से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं और चुनाव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। सांसद ने यह भी कहा कि परिमल नाथवानी का झारखंड से पुराना जुड़ाव रहा है और उनके कार्यों को देखते हुए कई विधायक उनका समर्थन कर सकते हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार राज्यसभा चुनाव में अपना आधिकारिक उम्मीदवार नहीं उतारा है और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन देने का फैसला किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए यह एक रणनीतिक निर्णय है। वहीं महागठबंधन का आरोप है कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार के मैदान में उतरने से क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चुनाव को लेकर दोनों खेमों में लगातार बैठकों और रणनीति बनाने का दौर जारी है
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
आजसू ने किशुन रवानी हत्याकांड का सीबीआई जांच की मांग ,मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार से मिले पूर्व सेनेटर अजय तिवारी, दी बधाई और शुभकामनाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
#
CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला
#
खराब चापाकल और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर ,खुल गया यह से समर्थ पोर्टल
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी