Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त ने एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 के सफल संचालन को लेकर की बैठक
6/17/2026 2:47:45 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने तथा परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने ज्वाइंट ऑर्डर के अनुसार ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्र अधीक्षक को एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ में डीएलसीसी के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने तथा सभी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए कंट्रोल रूम भी प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा पुनः संचालित की जाएगी। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:15 बजे तक जबकि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:15 बजे तक परीक्षा संचालित की जाएगी। बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करें अधिकारी -उपायुक्त
#
राजद का सरकार के खिलाफ धरना, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा
#
कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरा राष्ट्रीय जनता दल
#
महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर राजद का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ धरना
#
मैथन डैम में टला बड़ा हादसा, डूबती नाव से एक दर्जन पर्यटकों की जान बची
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैती छठ पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर आरपीएफ ने चलाया संघन जांच अभियान,संदिग्ध गतिविधि पर राखी गई कड़ी नजर ...
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
दुकानों में सजा भगवा और श्रीराम के झंडे
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?