Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, परिजनों ने सरकारी लाभों के बंटवारे पर उठाए सवाल
6/18/2026 5:53:36 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: असम के जोरहाट में हुए विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना के अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे और सरकारी लाभों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद शुभम कुमार के पिता अमरेंद्र शर्मा ने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अमरेंद्र शर्मा का आरोप है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी लाभ उनके परिवार के बजाय श्रेया राय नामक एक युवती को दिए जा रहे हैं। उन्होंने लाभार्थी के चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए मामले की जांच कराने की अपील की है। वहीं, जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि उपलब्ध आधिकारिक और विभागीय दस्तावेजों के अनुसार श्रेया राय, शहीद शुभम कुमार की कानूनी रूप से वैध पत्नी हैं। इसी आधार पर नियमानुसार सरकारी सहायता उन्हें प्रदान की जा रही है। प्रशासन के इस दावे को चुनौती देते हुए अमरेंद्र शर्मा ने सवाल उठाया है कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं, तो वह इस कठिन समय में परिवार के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते मुआवजे और सरकारी लाभों पर उनका भी अधिकार बनता है। पिता ने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और बुजुर्ग माता-पिता के हितों की रक्षा करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जाता है कि 26 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ने हादसे वाले दिन सुबह करीब 9 बजे अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। वह सामान्य और खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने मां से कहा था कि वह ड्यूटी पर जाने की जल्दी में हैं और बाद में फुर्सत से बात करेंगे। वीडियो कॉल के लगभग एक घंटे बाद जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान AN-32 विमान अनियंत्रित होकर रनवे से फिसल गया। विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम Kumar सहित पांच वायु योद्धाओं ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि एक सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर
#
हल्दीपोखर में Jio नेटवर्क की बदहाल सेवा से उपभोक्ता परेशान, मुखिया ने दी आंदोलन की चेतावनी
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, अवैध गतिविधियों पर भी उठे सवाल
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, परिजनों ने सरकारी लाभों के बंटवारे पर उठाए सवाल