Date: 16/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हल्दीपोखर में Jio नेटवर्क की बदहाल सेवा से उपभोक्ता परेशान, मुखिया ने दी आंदोलन की चेतावनी

8/25/2026 5:06:32 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से हल्दीपोखर और आसपास के इलाकों में Jio नेटवर्क की सेवा ठीक से नहीं चल रही है। आए दिन टावर का नेटवर्क गायब रहने, सिग्नल नहीं आने और कॉल एवं डेटा सेवाओं में व्यवधान की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे Jio के उपभोक्ता काफी परेशान हैं। लोग हर महीने नियमित रूप से रिचार्ज कराते हैं, लेकिन सेवा सुचारू नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क की समस्या के चलते सरकारी कामकाज, ऑनलाइन लेन-देन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय मुखिया एवं भाजपा नेत्री देवी भूमिज ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि Jio की सेवा ठीक नहीं रहने के कारण इलाके के उपभोक्ता कई महीनों से परेशान हैं। उन्होंने Jio कंपनी को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर नेटवर्क सेवा में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मुखिया ने कहा कि लोग हर महीने रिचार्ज पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन टावर का नेटवर्क सही नहीं रहने और बार-बार सेवा बाधित होने से उनका रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कंपनी से जल्द से जल्द नेटवर्क सेवा को सुचारू करने की मांग की है।

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी रिपोर्ट