Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
8/25/2026 5:06:32 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :- धनबाद जिले के गोमो बरवाडीह खरीहरपुर में एक महिला के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट करने और उसकी जीभ काटने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना में घायल 30 वर्षीय मधु देवी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, यानी एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता मधु देवी गोमो क्षेत्र के बरवाडीह खरीहरपुर की रहने वाली है। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मधु देवी की बड़ी बहन आशा गोस्वामी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, मधु देवी के पति राजेश गोस्वामी, ससुर लालजी गोस्वामी, सास गीता देवी और ननद होलिका देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोप है कि मारपीट के दौरान मधु देवी की जीभ काट दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मधु देवी को जान से मारने की नीयत से कुएं में धकेलने का भी प्रयास किया। हालांकि, मधु देवी किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकली। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मधु देवी सहिया के रूप में काम करती है और उसके पति द्वारा पहले भी पैसों को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती रही है। इस बार हुई घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना देते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना और शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल मधु देवी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है, जबकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में जांच के बाद कब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर
#
हल्दीपोखर में Jio नेटवर्क की बदहाल सेवा से उपभोक्ता परेशान, मुखिया ने दी आंदोलन की चेतावनी
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, अवैध गतिविधियों पर भी उठे सवाल
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे