Date: 19/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
‘मजदूर मसीहा’ की सियासत तेज, सिंह मेंशन और सांसद ढुल्लू महतो आमने-सामने
6/19/2026 12:28:49 PM IST
50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद कोयलांचल में निगम चुनाव के दौरान सिंह मेंशन और सांसद ढुल्लू महतो के बीच शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और गहरा गया है। इन दिनों ‘मजदूर मसीहा’ की उपाधि को लेकर दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी अपने चरम पर है। एक ओर धनबाद मेयर संजीव सिंह मजदूरों के शोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद के मजदूर नेता रहे स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह को नहीं, बल्कि दिवंगत अन्य मजदूर नेताओं को असली मजदूर मसीहा बता रहे हैं। वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी सांसद के दावों पर पलटवार करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। धनबाद मेयर संजीव सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या बयान देता है। उनका कहना है कि जनता ही अंतिम फैसला करेगी। संजीव सिंह ने कहा कि निगम चुनाव के दौरान उन्होंने कोयलांचल की आउटसोर्सिंग कंपनियों में काम कर रहे मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठाया था और आज भी उस लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बाघमारा से लेकर झरिया तक मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी और समय आने पर इसका जवाब भी जनता के सामने होगा। वहीं सांसद ढुल्लू महतो ने मजदूर मसीहा के सवाल पर कहा कि धनबाद के असली मजदूर मसीहा दिवंगत बी.पी. सिन्हा, दिवंगत ए.के. राय और दिवंगत समरेश सिंह थे। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि मजदूरों के लिए किसने संघर्ष किया। सांसद ने धनबाद में गुंडागर्दी और माफियागिरी के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि गरीब के बेटे को जनता ने सांसद बनाया है और वह हर तरह के अत्याचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में बन रहे कई मॉलों में माफियाओं और गुंडों की हिस्सेदारी है तथा धनबाद में अमन और शांति स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। सांसद के आरोपों पर पलटवार करते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि खुद को मजदूर मसीहा बताने वालों को पहले यह बताना चाहिए कि 12 घंटे काम करने वाले मजदूरों की स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने क्या किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई वह विधानसभा में लगातार आवाज उठाती रही हैं। रागिनी सिंह ने कहा कि केवल मंच और मीडिया पर भौंकने देने से मजदूरों का भला नहीं होगा, बल्कि संसद और विधानसभा में उनकी आवाज उठानी होगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में धनबाद अपराध से त्रस्त था, लेकिन अब प्रशासन अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। रागिनी सिंह ने अपने पति और धनबाद मेयर संजीव सिंह को लेकर कहा कि धनबाद को ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके ससुर स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह लोगों के बीच रहते थे, उसी परंपरा को संजीव सिंह आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल ‘मजदूर मसीहा’ की उपाधि को लेकर छिड़ी सियासी लड़ाई ने धनबाद की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जनता की अदालत में कौन कितना खरा उतरता है, इसका फैसला आने वाले समय में होगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सर्जल इमाम को कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी 10 दिनों की पेरौल, सर्जल इमाम भाई के बारात के लिए में लखनऊ हुआ रवाना
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ