Date: 19/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
6/19/2026 5:51:43 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ने की। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, जिले के पुलिस अधिकारी, डीएसपी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर बने अवैध कटों को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने और नियमों की अनदेखी के कारण हर माह कई लोगों की जान जा रही है। मई महीने में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए विशेष रणनीति तैयार की गई। उपायुक्त ने बताया कि पिछले एक साल में जिले में 300 से ज्यादा अवैध कट बंद किए गए हैं और आगे भी दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाइक चालकों की सुरक्षा को देखते हुए डबल हेलमेट नियम को प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा, ताकि चालक और पीछे बैठने वाले दोनों सुरक्षित रहें। जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को तेज करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
#
‘मजदूर मसीहा’ की सियासत तेज, सिंह मेंशन और सांसद ढुल्लू महतो आमने-सामने
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सर्जल इमाम को कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी 10 दिनों की पेरौल, सर्जल इमाम भाई के बारात के लिए में लखनऊ हुआ रवाना
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ