Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
6/20/2026 12:54:55 PM IST
170
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बॉक्सिंग के रिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की तीन युवा मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बना ली है। पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाली 5वीं अंडर-15 सब-जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में खुशी कुमारी, मनुश्री कुमारी और कीर्ति सिंह शामिल हैं। तीनों ने 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी कुमारी, 55 से 58 किलोग्राम वर्ग में मनुश्री कुमारी और 58 से 61 किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति सिंह ने गोल्ड जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। अब ये तीनों खिलाड़ी आगामी 23 जून से 29 जून 2026 तक पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड और धनबाद का प्रतिनिधित्व करेंगी। धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के एनआईएस क्वालिफाइड कोच अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बेटियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का नतीजा है। धनबाद की इन तीनों बेटियों से अब राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मुक्केबाजी के रिंग में ये खिलाड़ी अपने पंच से झारखंड का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा....
#
झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग सीजन-1 के लिए जामताड़ा बालिका खिलाड़ी रांची के लिए हुए रवान....
#
पूर्वी सिंहभूम में कुराश जिला खेल संघ का
जिला के पदाधिकारियों
का
चयन-
गठन, हरिराम टुडू संरक्षक और रविंद्र बास्के बने अध्यक्ष......
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक
#
नवोदय विद्याला में रैगिंग के नाम पर हुई पिटाई विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, जांच में जुटी पुलिस
#
PDS डिपो पर अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन, राशन आपूर्ति रही प्रभावित
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....