Date: 24/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिलौटी कांड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की उठाई मांग

6/21/2026 12:05:28 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रविवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीधर तिवारी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। गांव पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने कथित पुलिस मुठभेड़ कांड में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। परिजनों ने नेताओं को घटना के बारे में विस्तार से बताया तथा न्याय दिलाने की मांग की। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भरत तिवारी के परिजनों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अत्याचार सामने आता है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेगी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट