Date: 24/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 107 मोबाइल को एसएसपी ने मोबाइल मालिकों को सौपा 

4/25/2026 3:34:37 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :गयाजी पुलिस ने जिले भर से गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौपा। ये सभी मोबाइल गया एसएसपी सुशील कुमार ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत असली मोबाइल मालिक को सौपा। चोरी हुई मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे भी खिल उठे। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गुम मोबाइल के मामलों को गंभीरता से लिया गया है, सभी थाना और ओपी क्षेत्र को अलर्ट किया गया, इसके बाद डीआईयूb और टेक्निकल टीम की संयुक्त टीम बनाई गई, टीम लगातार काम कर रही थी और हर केस की मॉनिटरिंग की जा रही थी इसी के तहत लगभग 34 लाख रुपए के अनुमानित मूल्य के 107 स्मार्टफोन को बरामद किया गया है, सभी मोबाइल फोन को एसएसपी ऑफिस बुलाकर मोबाइल मालिकों को सौंप दिया गया है, यह सभी मोबाइल गुम हो चुके थे या फिर चोरी हो चुके थे उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी मोबाइल मालिकों को मोबाइल सौप दिए गए हैं उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा जिस किसी का मोबाइल गुम हो चुका है या चोरी हो चुके हैं उसे वापस लाने के लिए पुलिस सरकार काम कर रही है उन्होंने कहा कि अगर मोबाइल चोरी हो जाती है तो तुरंत थाना में शिकायत दर्ज करे ताकि मोबाइल को ट्रैक करना आसान हो जाए।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट