Date: 19/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं
8/19/2026 2:47:05 PM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
लगातार हो रही बारिश के बीच भी आस्था और परंपरा पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ा। तोपचांची प्रखंड के कोरकोट्टा पंचायत स्थित केवट टोला में मां मनसा की करीब 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। श्रद्धालु बारिश के बीच प्रतिमाओं को कंधे पर लेकर महतो तालाब तक पहुंचे। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। कोरकोट्टा गांव में केवट समुदाय मां मनसा को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजता है। गांव में करीब 200 केवट परिवार रहते हैं और समुदाय में मां मनसा की पूजा की विशेष मान्यता है। ग्रामीणों के अनुसार, मां मनसा की पूजा पूरी होने के बाद ही समुदाय के लोग तालाबों में मछली पकड़ने की शुरुआत करते हैं। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष गांव के करीब 30 घरों में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद सभी प्रतिमाओं को एक साथ विसर्जन के लिए निकाला गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मां की विदाई के दौरान लगातार जयकारे लगाए गए और सुख-शांति की कामना की गई। सामूहिक विसर्जन का यह दृश्य गांव की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बना।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अमित शाह से मिले झारखंड बीजेपी के टॉप लीडर, प्रदेश की राजनीति पर चर्चा
#
सावन महोत्सव में दिखी हरियाली और उल्लास, महिलाओं ने जमकर मनाया उत्सव
#
साइबर अपराध रोकने के लिए बैंकों की निगरानी बढ़ेगी, म्यूल खातों के फिजिकल वेरिफिकेशन पर जोर
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके
#
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं ने किया सुंदर पाठ, भक्ति में डूबा पूरा परिसर
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
मानगो में महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार चोर, इलाके में दहशत
#
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
#
23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप