Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानस मंदिर में योग शिविर, महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास
6/21/2026 12:05:28 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर के प्रांगण में आरोग्य भारती के द्वारा योग शिवर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त शिक्षिका आरोग्य भारती महिला आयाम प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा, जिला अध्यक्ष ममता सिंह,योग प्रमुख जया कुमारी सभी ने मिल कर भगवान धनवंतरी पूजन ,दीप प्रज्वलन एवं स्तवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। योग प्रोटोकॉल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित लगभग 45 मिनट का योग सत्र किया गया, जिसमें सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान शामिल हैं और उसी क्रम में सभी ने योग किया। प्रार्थना एवं ध्यान से शुरू कर,सूक्ष्म व्यायाम (वार्म-अप), ताड़ासन, वृक्षासन, पदहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भद्रासन, शशांकासन, अर्ध उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान एवं शांति पाठ के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रांगण में औषधीय पौधे लगा कर पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। प्रांत प्रमुख श्री मति सिन्हा ने कहा "योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का आधार है। आइए, योग को अपने दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।" 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए योग को नित्य करने की अपील की। योग प्रमुख जया कुमारी ने कहा योग का प्रथम अध्याय अनुशासन है और बिना इसके योग संभव ही नहीं। जीवन में चाहे जो ही उतार चढ़ाव आए जिसने योग को अपने जीवन में शामिल कर लिया वो विजेता है। इस कार्यक्रम में सह सचिव शोभा जी, पूर्व सचिव नीतू जी, धनबाद सांसद प्रतिनिधि (निगम) बॉबी पांडेय ,अंजलि कल्याणी,नीलम जी, रेणु जी, सुषमा जी, किरण जी , रीना साहू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कतरास में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BCCL के रवैये के विरोध में बाजार बंद; चरणबद्ध आंदोलन का आगाज .....
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
#
सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन
#
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानस मंदिर में योग शिविर, महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !