Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छह दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी
6/22/2026 2:55:55 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव में सोमवार को छह दिन से लापता युवक का शव गांव के एक कुएं से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केवटिया गांव निवासी अखिलेश यादव (35 वर्ष), पिता सोहराई यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव छह दिन पहले घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तब परिजनों ने कृष्णगढ़ थाना में आवेदन देकर उन्हें सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी। इसी बीच सोमवार को गांव के केवटिया कुआं से एक शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान लापता युवक अखिलेश यादव के रूप में हुई। शव मिलने की खबर सुनते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
11 महीने बाद फिर उठे सवाल विशाल-यश की मौत की दोबारा जांच की मांग
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोबाइल ऐप से कंट्रोल हो रहे ई-रिक्शे, चालकों में डर और नाराजगी
#
थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पड़ा महंगा ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार निलंबित, राहुल कुमार को मिली कमान
#
कुलाधिपति के आदेश के बावजूद महिला कॉलेज में नामांकन शुल्क वसूली का आरोप, छात्राओं में बढ़ा आक्रोश
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
छह दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी