Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पड़ा महंगा ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार निलंबित, राहुल कुमार को मिली कमान
8/5/2026 1:53:10 PM IST
56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद :
जहानाबाद के ओकरी थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह नगर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार को ओकरी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस केंद्र से सब इंस्पेक्टर पवन कुमार दास को घोसी थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं, पुलिस केंद्र में तैनात एसआई संजय कुमार और एसआई सुरुचि शर्मा को नगर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ओकरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध बालू खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आरोप था कि क्षेत्र में बालू का अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियां जारी रहीं, लेकिन अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई। इन शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक ने घोसी एसडीपीओ कृति कमल से मामले की जांच कराई। जांच के दौरान रात्रि गश्ती में अवैध बालू खनन से जुड़े मामले सामने आए और संबंधित साक्ष्य भी मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष सुमन कुमार को निलंबित कर दिया गया तथा राहुल कुमार को ओकरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई
जहानाबाद से कोयलनचाल लाइव के लिए पंकज कुमार
की
रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'कॉफी विद डीएम' का पहला सत्र: युवाओं के विजन से बनेगा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त गया
#
बाबाधाम पथ पर अनोखी कांवड़ों ने खींचा हर श्रद्धालु का ध्यान
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जंगली हाथियों ने घर पर किया हमला,दो लोगो की हुई मौत, तीन घायल
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी