Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक बुजुर्ग गंभीर

6/22/2026 7:39:32 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा नया रोड पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे 62 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे सुखदेव गोराई (43 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे कालिदास राजुआड़ (62 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कालिदास राजुआड़ को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोड़ाबांधा नया रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम मिश्रा की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

# डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
# मल्लाह टोली  में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
#  साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
# पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....