Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
8/12/2026 5:17:55 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने बुधवार को न्यू पुलिस लाइन के समीप बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BUIDCO) के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज अलाइनमेंट-सी के तहत चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अलाइनमेंट-सी के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों, शेष कार्यों तथा निर्माण के दौरान सामने आ रही संभावित बाधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शेष कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
तीन अलाइनमेंट में करीब 17 किलोमीटर का कार्य
वर्तमान में आरा शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का कार्य तीन प्रमुख अलाइनमेंट-ए, बी और सी के तहत कराया जा रहा है। इन तीनों अलाइनमेंट की कुल लंबाई करीब 17 किलोमीटर है। प्रशासन के अनुसार अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए।
जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आरा शहर में जलजमाव की समस्या के दीर्घकालिक समाधान के लिए मजबूत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था बेहद जरूरी है। बरसात के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलजमाव से आम लोगों को परेशानी होती है। परियोजना के पूरी तरह प्रभावी होने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और जलजमाव की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य महज नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आरा शहर की जल निकासी व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करना है।
निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं
डीएम ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य को समय पर पूरा करने के साथ निर्धारित मानकों का भी पूरी तरह पालन किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा स्थल पर प्रगति का लगातार जायजा लेने का निर्देश दिया। किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आने पर संबंधित विभागों के साथ तत्काल समन्वय कर उसका समाधान कराने को कहा।
अधिकारियों को आपसी समन्वय पर जोर
डीएम ने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसी अनुमति, तकनीकी समस्या या अन्य कारण से काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आरा शहर के विकास और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के पूर्ण होने से शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बरसात के दौरान लोगों को जलजमाव की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त नगर निगम आरा, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सहायक समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, परियोजना निदेशक/निदेशक BUIDCO, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
INMOSSA की 16 सूत्री मांगों पर सकारात्मक बैठक, समाधान का मिला आश्वासन
#
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार
#
पुस्तकालय दिवस पर ट्राइडेंट बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश, उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अर्थ डे पर संत मेरी चर्च स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दिया धरती बचाने का संदेश
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा
#
मिशन फॉर आत्मा निर्भरता को लेकर कृषि विभाग ने की बैठक ,पदाधिकारियों ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास और जनता की आवाज से रेल सेवा को मिली अनुमति- सांसद
#
पुलिस हिरासत से छुड़ाने प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका,मामला चर्चे में