Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

10/1/2026 3:06:24 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : हब इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रियल स्टेट का धंधा कर रहे एक चौकड़ी ने उमेश सिंह नामक एक जमीन खरीदार को टोपी पहना दिया। उमेश सिंह ने 2022 में सबलपुर मौजा में एक भूखंड के लिए हब इंडिया से करार करते हुए 42 लाख 80 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। लेकिन उसका निबंधन नहीं हो सका। कारण यह था कि उक्त प्लॉट गैर आबाद खाते की जमीन है और वैसे खातों की जमीन पर डीसी की पैनी नजर है। जब मामला उलझता गया तो उमेश सिंह ने कोर्ट में मुकदमा दायर कर पैसा वापसी की मांग की। इसपर जमीन माफियाओं ने उमेश सिंह से वादा किया कि जबतक पैसा नहीं लौटाएंगे उक्त भूखंड पर बाउंड्री का निर्माण नहीं होगा। वह करार के मुताबिक आपके अधीन रहेगा। इधर अंचलाधिकारी की मिलीभगत से उसका कुछ हिस्सा बेच दिया गया और वहां बाउंड्री निर्माण का काम शुरू किया गया। पता चलने पर उमेश सिंह उक्त प्लॉट पर गया और वहीं से 112 में डायल कर इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और स्पॉट से मनीष कुमार  को पुलिस ने पकड़ा,लेकिन सरायढेला के बड़ा बाबू से बातचीत होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। उमेश ने बताया कि इसमें पंकज कुमार,पंकज मिश्रा,मुकेश शर्मा,मनीष कुमार ,रवींद्र यादव,प्रशांत सिंह आदि शामिल हैं। उसने कहा सारे फ्रॉड हैं। उन्हें 2 अक्टूबर को थानेदार ने सुलह के लिए थाना बुलाया है। अब देखना यह होगा की  सरायढेला थाने  की भूमिका क्या होती है , वैसे यह ग्रुप सरकारी  जमीन  की चोरी भी करता है और सीना जोरि भी करता है ,जैसे पूर्व में भेलाटांड़ मौजे की जमीन को येन केन प्रकरेण लोगो को थमा दिया। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
 

# डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
# मल्लाह टोली  में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
#  साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
# पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....