Date: 23/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विवाद के बाद पति पर पिटाई कर जहर देने का आरोप, चार बच्चे हुए बेसहारा
6/23/2026 12:12:18 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना अंतर्गत केयूर पोखर गांव में पत्नी की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान सोनी देवी उर्फ तेतरी के रूप में हुई है। मृतका के पिता महेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व राजकुमार चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद वह गहरे सदमे में हैं। सोनी देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। सबसे बड़ा बेटा करीब 12 वर्ष का है। मां की मौत और पिता के फरार होने के बाद बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। परिवार के बुजुर्ग दादा-दादी भी काफी वृद्ध हैं, जिससे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। महेंद्र चौधरी ने बताया कि गांव की सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां उसकी लाश पड़ी हुई थी और दामाद फरार था। इसके बाद हुलासगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पदभार ग्रहण कर जिलाधिकारी पहुंचे सदर अस्पताल ,साफ सफाई पर जताई नाराजगी, कई चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मी मिले गायब
#
सड़क हादसे के बाद बवाल, मुआवजे की मांग पर जाम, पुलिस पर पथराव में तीन घायल
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर से देसी कट्टा, कारतूस और हथियार बरामद
#
युवती की हुई संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग की चर्चा के बीच पुलिस जांच में जुटी
#
करंट लगने से किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिशा बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, पेयजल व सड़क रख रखाव पर सख्त दिखे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
#
बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी
#
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
#
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...
#
मिहिजाम में हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान, आमजनों के बीच वितरित की गई बुकलेट