Date: 23/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे के बाद बवाल, मुआवजे की मांग पर जाम, पुलिस पर पथराव में तीन घायल
6/23/2026 12:12:18 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: दुर्घटना में एक युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और बाद में उग्र होकर पुलिस पर पथराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर हुए पथराव में गोविंदपुर थाना के निजी चालक, क्यूआरटी जवान सुग्रीव यादव समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके से पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, घोड़ाबांधा निवासी सुखदेव गोराई (43) और काली दास राजवाड़ (62) बाइक से एनएच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जा रहे एक हाईवा ने चाटापातर चौक के पास उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुखदेव गोराई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काली दास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घोड़ाबांधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। घायल काली दास को बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने 25 लाख रुपये मुआवजा तथा हाईवा मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार, बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार, बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार तथा गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी सरयू आनंद पुलिस बल के साथ पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए। इसी दौरान उग्र भीड़ ने हाईवा में तोड़फोड़ की इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक क्षेत्र में हंगामा और सड़क जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यातायात भी प्रभावित रहा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मदन मोहन झा ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
पदभार ग्रहण कर जिलाधिकारी पहुंचे सदर अस्पताल ,साफ सफाई पर जताई नाराजगी, कई चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मी मिले गायब
#
विवाद के बाद पति पर पिटाई कर जहर देने का आरोप, चार बच्चे हुए बेसहारा
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर से देसी कट्टा, कारतूस और हथियार बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिशा बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, पेयजल व सड़क रख रखाव पर सख्त दिखे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
#
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...
#
बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी
#
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
#
20 फिट के ऊंचाई से गिरने से दो मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंची पुलिस