Date: 19/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सावन महोत्सव में दिखी हरियाली और उल्लास, महिलाओं ने जमकर मनाया उत्सव

8/19/2026 2:47:05 PM IST

55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : शहर के गायछांद मोहल्ले में बुधवार को बरनवाल महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की अध्यक्ष रीता बरनवाल ने किया। महोत्सव में बरनवाल समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। महिलाएं हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां और हाथों में मेहंदी लगाए पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। पूरे आयोजन स्थल पर सावन की हरियाली और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और मिलकर उत्सव का आनंद लिया। समिति की अध्यक्ष रीता बरनवाल ने कहा कि सावन महोत्सव संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करना है। महोत्सव में नीतू बरनवाल, ज्योति बरनवाल, ममता बरनवाल, अंजना बरनवाल, स्नेहा बरनवाल, स्मिता बरनवाल, बुलबुल बरनवाल, रेखा बरनवाल और सुनीता बरनवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। बच्चों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट