Date: 13/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिलौटी पहुंचकर अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने परिजनों को बंधाया ढांढस, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
6/23/2026 12:12:18 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में चर्चित कथित पुलिस मुठभेड़ प्रकरण को लेकर अब दूसरे राज्यों से भी लोग पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से आए अधिवक्ता अनिल मिश्रा मंगलवार को बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की लड़ाई कानूनी स्तर पर मजबूती से लड़ी जाएगी। गांव पहुंचने के बाद अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने स्थानीय लोगों, परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी निर्दोष के साथ अन्याय हुआ है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अधिवक्ता मिश्रा ने कहा कि पीड़ित परिवार अकेला नहीं है, न्याय के लिए समाज के लोग और कानून जानने वाले लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा और कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उनके गांव पहुंचने से परिजनों और समर्थकों में एक नई उम्मीद जगी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे। गांव में पूरे घटनाक्रम को लेकर पहले से ही माहौल गर्म है और लोग लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता अनिल मिश्रा के बिलौटी पहुंचने को इस मामले में बाहरी समर्थन और न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलने के रूप में देखा जा रहा है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
#
जेएसएससी सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बात,अभ्यर्थियों ने कहा......
#
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, युवाओं को नशे से बचाने की न्यायधीश ने की अपील
#
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार झालसा की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिलौटी पहुंचकर अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने परिजनों को बंधाया ढांढस, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
#
साकची बाजार से लापता बच्ची सकुशल बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
#
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
#
रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कांवड़ क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ा हंगामा