Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति 

9/9/2026 12:21:37 PM IST

69
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : बुधुडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का मासिक बैठक एवं आगामी 11/09/2026 को प्रस्तावित उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव की तैयारी को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व दुमका सांसद सुनील सोरेन जी उपस्थित हुए। सुनील सोरेन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हर जिले में छात्रों के साथ हुए अत्याचार के विरोध में समहरणालय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है जिसमें हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित होंगे,इसी निमित्त आगामी 11 तारीख को जामताड़ा समहरणालय में धरना प्रदर्शन होगा जिसका आज जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुआ! जिस प्रकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज कराया तथा उनलोगों के ऊपर झूठा मुकदमा भी दायर करवाया है इस धरना के माध्यम से हम सरकार को चेताना चाहेंगे कि जल्दी से जल्दी निर्दोष छात्रों के ऊपर किए हुए मुकदमे को वापस ले नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी! जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जिस प्रकार हेमंत सोरेन की सरकार में छात्रों के हित में मुद्दे उठाने वाले छात्रों को दमन किया जा रहा है,उनको रोका जा रहा है और जो छात्र उनके दमनकारी नीतियों से प्रभावित नहीं हो रहे हैं ऐसे छात्रों के ऊपर मुकदमा करने का काम किया जा रहा है चाहे हेमंत सोरेन हो या फिर इरफान अंसारी हो जब कोई इनके बातों के विपरीत बात को अपने तरीके से उठाता है तो उनके ऊपर झूठे केस करके उनके आवाज को दबाने का कोशिश किया जाता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कभी इन चीजों से डरने वाली नहीं है आगामी 11 सितंबर को जामताड़ा समाहरणालय कार्यालय के समक्ष हजारों कार्यकर्ता छात्र- छात्रा सहित इस सरकार के दमनकारी नीतियों के विरोध में हल्ला बोल करने जा रही है! पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि झारखंड सरकार ने छात्रों के ऊपर जो अत्याचार किया है उनकी मांगे जायज थी उनकी मांग को नहीं मांगा गया उल्टे उनलोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया,उनको तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर परेशान किया जा रहा है झारखंड सरकार के यही सब घृणित कार्यों का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है और छात्रों की समस्या को लेकर आगामी 11 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच संचालन ज़िला महामंत्री अभय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन ज़िला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया! बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा तथा सुकुमणि हेमब्रम,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,पूर्व ज़िला अध्यक्ष संतन मिश्रा,ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,सुकुमार सरखेल,सुजाता सिंह,दिलीप हेमब्रम,भाजपा नेता चंडी चरण दे,महेंद्र मंडल,रंजीत तिवारी,ज़िला मंत्री आभा आर्या,अबीता हांसदा,प्रसंजीत घोष,कार्यलय मंत्री रमेश पंडित, पिंटू गुप्ता,ठाकुरमनी सिंह,अमित सिंह,राजेंद्र मंडल,सजल दास,राम सिंह यादव,सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट