Date: 24/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने गंगी-सरैया रोड किया जाम
 

6/24/2026 5:06:28 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: -भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगवालिया गांव की एक वृद्ध महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतका की पहचान जगवालिया गांव निवासी 85 वर्षीय अनूढी देवी, पति दीनानाथ यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर गंगी-सरैया रोड को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट