Date: 24/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस के सतर्कता से बड़ी वारदात टली, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
 

6/24/2026 5:06:28 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : - जहानाबाद पुलिस के सतर्कता के कारण बड़ी वारदात होते-होते टल गई पुलिस ने हथियार एवं भारी मात्रा में कारतूस के साथ अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैजहानाबाद मखदुमपुर थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी धर दबोचा. कार्रवाई रेलवे फाटक के पास स्थित एक किराये के मकान में की गई.पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बताया कि मखदुमपुर थाना को सूचना मिली थी कि अक्षय कुमार अपने साथियों के साथ हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अक्षय कुमार के रूप में हुई है. उसके कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद बरामद किए.अक्षय कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो सहयोगियों सागर कुमार और मंटू कुमार उर्फ मंटू राज को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों पहले से चोरी के एक मामले में नामजद अभियुक्त बताए जा रहे हैं.पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बंद घरों में चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और बैटरी चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुलिस ने बरामद हथियार और अन्य सामान को जब्त कर लिया है. तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट