Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
6/27/2026 11:56:53 AM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब के पास मौजूद लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, तालाब के पास गाड़ियों की वॉशिंग करने वाले कर्मचारियों ने सबसे पहले पानी में शव को देखा। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
NIA टीम.पहुंची धनबाद , प्रिंस खान का पाकिस्तान कनेक्शन और रंगदारी नेटवर्क की जांच में जुटा NIA
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
गया में ‘पुलिस दीदी’ का दमदार एक्शन, 70 बाइक-स्कूटी से हॉटस्पॉट पर होगी महिला सुरक्षा की निगरानी!
#
CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
थार की टक्कर से टोटो सवार दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने किया तोड़फोड़
#
तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
#
छठ पर्व मनाने ससुराल जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,तीन बच्चे सहित पांच घायल
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 271 अंक नीचे खुला