Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी
8/28/2026 12:56:48 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
गोलमुरी थाना क्षेत्र में देर रात CNG भरने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी की मौत हो गई। हादसा हावड़ा ब्रिज के सामने स्थित आरके जैन पेट्रोल पंप पर हुआ, जहां CNG वाहन में गैस भरी जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, CNG भरने के दौरान अचानक पाइप तेज दबाव के साथ फट गया। पाइप का नोजल तुषार के सिर के पीछे जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों और परिजनों ने तुषार को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी TMH पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तुषार परिवार का बड़ा बेटा था और घर की आय का मुख्य सहारा था। सबसे दुखद बात यह है कि उसकी शादी महज दो महीने बाद होने वाली थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और CNG पाइप फटने के पीछे क्या कारण था, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
NIA टीम.पहुंची धनबाद , प्रिंस खान का पाकिस्तान कनेक्शन और रंगदारी नेटवर्क की जांच में जुटा NIA
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
गया में ‘पुलिस दीदी’ का दमदार एक्शन, 70 बाइक-स्कूटी से हॉटस्पॉट पर होगी महिला सुरक्षा की निगरानी!
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पहाड़ों पर मानसून का कहर, भारी बारिश और भूस्खलन से कई सड़कें बंद
#
SIR अभियान की तैयारी तेज, बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
#
डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुईया का तीखा हमला, कहा विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं