Date: 29/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

  साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान

8/28/2026 12:56:48 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:- साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस का लक्ष्य जिले की करीब 25 लाख आबादी को साइबर ठगी के नए हथकंडों से सतर्क करना है।शहर के साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, OTP फ्रॉड, फर्जी लिंक और बैंकिंग ठगी से बचने की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और शॉपिंग मॉल में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर ‘संचार मित्र’ कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें IIT-ISM के 13 युवाओं को जोड़ा गया है।पुलिस अब साइबर अपराधियों के साथ-साथ फर्जी दस्तावेजों पर सिम जारी करने वाले नेटवर्क पर भी नजर रख रही है। डिजिटल इंटेलिजेंस के जरिए संदिग्ध दुकानों और ठिकानों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।धनबाद पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगा। अब हर सप्ताह स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान को लेकर ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब का कहना है की साइबर अपराध पर केवल कार्रवाई से पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि आम लोग ठगी के तरीकों को पहचानें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क