Date: 21/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिस्मफरोशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी
 

8/21/2026 4:44:58 PM IST

52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने आज  बड़ी कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. सभी को पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद कई युवक-युवतियों को पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक के बेटा को भी पकड़ कर थाना ले गई. छापेमारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं. पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. इस मामले में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. पांच युवती, चार युवकों के साथ-साथ रेस्टोरेंट के मालिक के बेटा को पकड़ कर सदर थाना लाया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस्मफरोशी जैसे धंधा करने वाले होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए कमलापति पांडेय की रिपोर्ट